एलसीडी मॉनिटर और प्रोजेक्टर बनाने वाली बड़ी कंपनी व्यूसोनिक ने अपने नए ऑल-इन-वन पीसी सेगमेंट को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने भारत में अपने व्यापार की प्रगति को देखते हुए अपने नए उत्पादों की श्रृंखला जैसे ऑल-इन-वन पीसी को इसी साल भारत में लाने की योजना बनाई है।
व्यूसोनिक उत्पादों की श्रंखला में पहला उत्पाद वीपीसी100 लैपटॉप होगा जिसमें 19 इंच की एलसीडी स्क्रीन के साथ 1.6 गीगा हर्ट्ज एटम एन270 प्रोसेसर, 1 जीबी रेम और 160 जीबी की हार्ड ड्राइव भी है। इसके अलावा इसमें वाय फाय, चार यूएसबी पोर्ट्स, कार्ड रीडर सपोर्ट भी है। साथ ही इसमें विंडोज एक्सपी होम प्रीलोडेड होगा।
गौरतलब है कि वीपीसी100 की घोषणा लेनावो द्वारा अपने नया पीसी आइडिया सेंटर ए600 लॉन्च करने के बाद हुई है। वीपीसी100 के इस साल जुलाई में बाजार में आने की संभावना है। |