लॉजीटेक अपने उपभोक्ताओं के लिए जी-सीरीज स्पीकर्स की शानदार रेंज उतार रहा है। जी-सीरीज के अंतर्गत लॉजीटेक जी- 51 नामक स्पीकर की रेंज बाजार में उतार रहा है, जो विशेष रूप से गेम्स के शौकीनों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। 360 डिग्री मोड वाला यह स्पीकर मैट्रिक्स मोड के साथ भी उपलब्ध है।
इस स्पीकर की यह भी विशेषता है कि यह साउंड के छह चैनल्स की सुविधा देता है, वह भी श्रेष्ठ क्वालिटी के साथ। यानी अगर आपके गेम में छह चैनल्स के साउंड की सुविधा नहीं है तो भी आप स्पीकर द्वारा इस सुविधा का लुत्फ उठा सकते हैं। | | ... अगर आपके गेम में छह चैनल्स के साउंड की सुविधा नहीं है तो भी आप स्पीकर द्वारा इस सुविधा का लुत्फ उठा सकते हैं।
|
| |
ये स्पीकर 155 वॉट की आरएमएस पॉवर और एफडीडी2 टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध है, जिस पर दो साल की वारंटी भी है। बाजार में इस स्पीकर की अनुमानित कीमत 12,995* रुपए है।
*यह कीमत अनुमानित है। क्षेत्र व परिस्थिति के आधार पर यह परिवर्तनशील हो सकती है।
|