आईडीएलपीएल ने सेटनाव टेक्नालॉजी के साथ कूटनीतिक साझेदारी की है। इस साझेदारी के माध्यम से दोनों कंपनियाँ सेटनाव की सेट गाइड नेविगेशन उपकरण का वितरण करेंगी। कंपनियों के बीच हुए समझौते के अनुसार, आईडीएलपीएल सेटनाव, सेटगाइड के सभी रेंज के उपरकण का वितरण करेगी। कंपनी अपनी साझेदारी को गति देने के लिए ऐसा कर रही है। दोनों ही कंपनियों का इरादा है कि वे इन उपकरणों को एक साथ भारतीय बाजार में लांच करें।
ये कंपनियाँ कार और अन्य वाहनों के लिए बनाए गए इन उपकरणों का वितरण और प्रचार भारत के दूरदराज के शहरों तक करना चाहती हैं। आईडीएलपीएल और सेटनाव गाइड के बीच समझौते कारण यह भी है कि आईडीएलपीएल दूसरे पूरक उत्पाद को बाजार में ला रहा है ताकि ग्राहकों को अच्छे मार्जिन का अवसर मिल सके।
आईडीएलपीएल सेल के असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट सुरिन्दर सैनी ने बताया कि वे अपने उत्पाद की रेंज में सेटनाव के उत्पाद जुड़ जाने से खुश हैं। हमें उम्मीद है कि इससे हमारे रीसेलर भी खुश होंगे। उन्होंने कहा कि सेटनाव गाइड और आईडीएलपीएल के उत्पाद यूजर-फ्रेंडली हैं। इसके साथ ही ये उनके बजट के अनुरूप हैं। सैनी ने यह भी कहा कि इस बारे में चूँकि उत्पाद की पहुँच और जानकारी लोगों को नहीं है, इसलिए इसके वितरण को बढ़ाया जा रहा है। | | आईडीएलपीएल और सेटनाव गाइड के बीच समझौते कारण है कि आईडीएलपीएल दूसरे पूरक उत्पाद को बाजार में ला रहा है ताकि ग्राहकों को अच्छे मार्जिन का अवसर मिल सके। |
| |
सेटनाव टेक्नालॉजी के संस्थापक और एमडी श्री अमित प्रसाद ने कहा कि हम आईडीएलपीएल के साथ जुड़ने पर खुश हैं। हार्डकोर डिस्ट्रीब्यूसन में आईडीएलपीएल का अच्छा रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि सेट गाइड उत्पाद तकनीकी स्तर पर उत्तम हैं। ये सेटेलाइट कम्यूनिकेशन से गाइडेड हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि दोनों कंपनियाँ मिलकर जल्द ही अपने टारगेट को पूरा कर लेंगी।
प्रसाद ने कहा कि बाजार में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए हम जल्द ही ज्वाइंट मार्केटिंग रूपरेखा तैयार करेंगे, जिसमें पार्टनर्स को टेक्नीकल और अन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।
|