(अनुमानित कीमत- मात्र 13,999रु.)
क्या आप इस बार वैलेन्टाइन-डे पर अपने वैलेन्टाइन के लिए कुछ बहुत स्पेशल सोच रहे हैं? अगर आपके वैलेन्टाइन जरा भी गैजेट्स के शौकीन हैं, तो उनके लिए एचसीएल का माइलीप एक्स लैपटॉप सबसे बेहतर रहेगा, जो न सिर्फ आपके बजट में है, बल्कि इसकी प्यारी सी डिजाइन और छोटा लुक इसे मौके की नजाकत देखते हुए इसे और भी खास बनाता है।
लाइनेक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इस लैपटॉप में 900 मेगाहर्ट्ज का इंटेल सेलरॉन एम प्रॉसेसर व इंटेल 915 जीएमएस चिपसेट उपलब्ध है। साथ ही इसकी छोटी सी टीएफटी एलसीडी स्क्रीन 7 इंच चौड़ी है। साथ ही इसमें दो स्पीकर्स व दो जीबी की स्टोरेज ड्राइव भी इसकी खासियत हैं। | | इस लैपटॉप के साथ हेडफोन्स, एसडी कार्ड स्लॉट, लैन पोर्ट, वाई-फाई कनेक्टिविटी आदि सुविधाएँ एक बार तो आपका ध्यान जरूर आकर्षित करेंगी... |
| |
इस लैपटॉप के साथ हेडफोन्स, एसडी कार्ड स्लॉट, लैन पोर्ट, वाई-फाई कनेक्टिविटी आदि सुविधाएँ एक बार तो आपका ध्यान जरूर आकर्षित करेंगी। साथ ही इसकी कीमत मात्र 13,999रु है। तो क्यों न इस बार आप वैलेन्टाइन-डे पर आप अपने वैलेन्टाइन को यह प्यारा सा उपहार दें...।
*यह कीमत अनुमानित है। क्षेत्र व परिस्थिति के आधार पर यह परिवर्तनशील है।
|