(अनुमानित कीमत- 7,845 रुपए)*
इस बार वेलेंटाइन-डे पर अगर आप अपने साथी या मित्र को कोई विशेष तोहफा देकर अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो खास गुलाबी रंग में उतारा गया एप्पल आईपॉड नैनो आपके लिए कैसा विकल्प रहेगा?
खास वेलेंटाइन डे के लिए तैयार इस आईपॉड में वैसे तो सारे फीचर्स वहीं हैं, जो आईपॉड नैनो के अन्य मॉडलों में हैं, मगर इसकी सॉफ्ट गुलाबी लुक पूरी तरह से इस दिन की नजाकत को ख्याल में रखकर बनाई गई है। | | इसका दो इंच का डिस्प्ले, 24 घंटे की क्षमता वाला ऑडियो तथा 5 घंटे की क्षमता वाले वीडियो प्लेबैक का सचमुच कोई जवाब नहीं है... |
| |
इसका दो इंच का डिस्प्ले, 24 घंटे की क्षमता वाला ऑडियो तथा 5 घंटे की क्षमता वाले वीडियो प्लेबैक का सचमुच कोई जवाब नहीं है। वर्तमान में 8 जीबी के स्टोरेज वाला पिंक नैनो का यह दिलकश मॉडल 7,845 रुपए* में बाजार में उपलब्ध है।
* यह कीमत अनुमानित है। क्षेत्र व परिस्थिति के आधार पर इसमें परिवर्तन हो सकता है।
|