अगर आपका कम्प्युटर सिस्टम असेंबेल्ड है और आप नए साल में अपने सिस्टम के पार्ट्स को बदलने पर विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। स्विस कंपनी लॉजीटेक अब अपनी लैबटेक रेंज भारत में भी उतार रही है। इस भव्य लांचिंग के तहत माउस, अल्ट्रा फ्लैट वायरलेस डेस्कटॉप तथा लैबटेक 2.4 जीएचजेड नोटबुक प्रेजेंटर की विस्तृत रेंज प्रस्तुत की है।
काली स्क्रीन वाले लेबटेक 2.4 जीएचजेड नोटबुक प्रेजेंटर लेजर प्वाइंटर के साथ बाजार में 1,899 रुपए* में उपलब्ध है, जो दो साल की वारंटी के साथ उपलब्ध है। | | इस भव्य लांचिंग के तहत माउस, अल्ट्रा फ्लैट वायरलेस डेस्कटॉप तथा लैबटेक 2.4 जीएचजेड नोटबुक प्रेजेंटर की विस्तृत रेंज प्रस्तुत की है...
|
| |
वहीं 1200 डीपीआई वाला लैबटेक वायरलेस लेजर माउस भी कांपैक्ट यूएसबी मिनी रिसीवर के साथ बाजार में उपलब्ध है। दो साल की वाचंटी के साथ यह माउस 1,399 रुपए* की कीमत में बाजार में उपलब्ध है।
इसके साथ ही लैबटेक मिनी ऑप्टिकल ग्लो माउस, अल्ट्रा फ्लैट डेस्कटॉप ---- यूएयबी फीचर के साथ अल्ट्रा फ्लैट कीबोर्ड और ऑप्टिकल माउस प्रो भी बाजार में उतार रही है। तो तैयार हो जाइए, अपने असेंबेल्ड सिस्टम में लॉजीटेक की इस नए रेंज का प्रोडक्ट सजाने के लिए...।
* यह कीमत अनुमानित है। क्षेत्र व परिस्थिति के आधार पर यह परिवर्तनशील है।
|