(अनुमानित मूल्य- 18,995 व 21,995 रुपए)*
हाल ही में कैनन ने भारत में पॉवर शॉट कैमरे के आधुनिकतम मॉडल पॉवरशॉट ए720 आईएस व ए650 आईएस लांच किया है। इन कैमरों में आप न सिर्फ पोस्टर साइज की शानदार इमेज ही खींच सकते हैं बल्कि इनमें इमेज क्रॉप करने पर आपके डाटा का भी कोई नुकसान नहीं होगा।
इन कैमरों में आपके लिए विशेष रूप से 6x ऑप्टिकल जूम और स्टेबिलाइजेशन की भी सुविधा उपलब्ध है। साथ ही इसके फ्लेश और एक्सपोजर का भी विशेष तौर पर ख्याल रखा गया है। ए650 में आप 1600x1200 रिजॉल्यूशन पर इमेज कैप्चर कर सकते हैं। | इन कैमरों में आपके लिए विशेष रूप से 6x ऑप्टिकल जूम और स्टेबिलाइजेशन की भी सुविधा उपलब्ध है। साथ ही इसके फ्लेश और एक्सपोजर का भी विशेष तौर पर ख्याल रखा गया है... |
| |
ये दोनों कैमरे बाजार में 19 और 21 शूटिंग मोड्य में उपलब्ध हैं। इनकी अनुमानित कीमत 18,995 व 21,995 रुपए है।
*यह कीमत अनुमानित है। क्षेत्र व परिस्थिति के आधार पर यह परिवर्तनशील है।
|