मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > प्रोडक्ट वॉच
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऑनलाइन खरीददारी का विस्तृत बाजार- ई-बे
IT
PRPR
ई-बे इंडिया भारत के अग्रणी ऑनलाइन बाजारों में से एक है। देश के 670 शहरों से ग्राहक ई-बे की सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। इस वेबसाइट की चर्चित श्रेणियाँ तकनीकी, जीवनशैली आदि हैं, जिनमें जाकर आप अपनी मनपसंद वस्तुओं को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इस वेबसाइट द्वारा प्रतिदिन हजारों तरह की वस्तुओं का व्यापार होता है।

ई-बे इंडिया के कुछ तथ्‍य

• ई-बे इंडिया (पूर्व में बाजी डॉट कॉम से प्रसिद्ध), भारत के तेजी से बढ़ते ऑनलाइन बाजारों में, ई-बे आपका सौ प्रतिशत सहाय‍क है।

• ई-बे इंडिया के 20 लाख रजिस्‍टर्ड यूजर हैं। ये यूजर भारत के करीब 670 शहरों से आते हैं।

• ई-बे इंडिया आपके उत्‍पादों को बेचने के लिए तीन प्रकार की सेवाएँ प्रदान करता है- नीलामी, नियत-दर और विज्ञापन (वास्‍तविक संपत्ति और सेवाओं के लिए)।


• ई-बे इंडिया पर ऑनलाइन 83% को ‘पैसा पे’ सुविधा प्रदान करता है- यह ऑनलाइन भुगतान का एक सुरक्षित रास्‍ता है जो क्रेडिट काडर्स और ऑनलाइन बैंकिंग को सक्षम बनाता है।


• हजारों विक्रेता रोजाना ई-बे इंडिया पर 2,000 प्रकार के उत्‍पादों का विक्रय करते हैं।


• लगभग 12,800 विक्रेता ई-बे इंडिया को आय का प्राथमिक या द्वितीयक माध्‍यम के रूप में इस्‍तेमाल करते हैं। (स्‍त्रोत : एसी नाइलसेन इंटरनेशनल रिसर्च, जून 2006)

ई-बे इंडिया पर प्रतिदिन औसत

• प्रत्‍येक 7 मिनट पर एक आभूषण बिकता है
• प्रत्‍येक 13 मिनट पर एक कपड़ा बिकता है
• प्रत्‍येक 14 मिनट पर एक किताब बिकती है
• प्रत्‍येक 15 मिनट पर एक मोबाइल सेट बिकता है
• प्रत्‍येक‍ 18 मिनट पर एक स्‍टोरेज डिवाइस या ड्राइव बिकता है
• प्रत्‍येक 19 मिनट पर एक सिक्‍का या नोट बिकता है
• प्रत्‍येक 24 मिनट पर एक स्‍टांप बिकता है
• प्रत्‍येक 26 मिनट पर एक एमपी3 प्‍लेयर बिकता है
• प्रत्‍येक 33 मिनट पर एक घ‍ड़ी बिकती है
• प्रत्‍येक 44 मिनट पर एक पीसी गेम बिकता है
• प्रत्‍येक 47 मिनट पर एक डिजिटल कैमरा बिकता है
• प्रत्‍येक 97 मिनट पर एक खिलौना बिकता है
• प्रत्‍येक‍ 104 मिनट पर एक वीसीडी बिकती है
• प्रत्‍येक 106 मिनट पर एक लैपटॉप बिकता है।
और भी
रोमाँच से भरपूर एज कॉम्बेट
इटरनल सोनाटा
शरणार्थी होने का दर्द बताता ऑनलाइन गेम
कमाल का पीएमपी
दीपावली की रौनक बढ़ाते स्लिम कैमरे
द ऑरेन्ज बॉक्स