एज कॉम्बेट 6 फ्लाइट सिम्युलेटर से लगभग मिलता-जुलता गेम है क्योंकि इसमें भी विमानों के बीच रोमांचकारी लड़ाइयाँ हैं। पर एज कॉम्बेट 6 फ्लाइट सिम्युलेटर से इस तरह अलग है क्योंकि इस गेम में इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि प्लेयर को ज्यादा से ज्यादा आकर्षित किया जा सके।
गेम में अधिकतम चार प्लेयर्स शामिल हो सकते हैं, जिन्हें दुश्मनों के विमानों को मार गिराना है और वह भी दी गई समय सीमा में। हर पायलट अपनी पसंद का प्लेन ले सकता है और उसमें सवार हो सकता है। | गेम में अधिकतम चार प्लेयर्स शामिल हो सकते हैं, जिन्हें दुश्मनों के विमानों को मार गिराना है और वह भी दी गई समय सीमा में। हर पायलट अपनी पसंद का प्लेन ले सकता है और उसमें सवार हो सकता है।
 |
| |
प्लेन के साथ उसमें मिलने वाले शस्त्र भी बदल जाते हैं और इसलिए प्लेन का चयन महत्वपूर्ण है। गेम में आप अगर जख्मी होते हैं या लाइफ गँवाते हैं तो उससे आपके स्कोर पर फर्क पड़ता है। आपका व्यक्तिगत स्कोर भी कम होता है और टीम के स्कोर में भी फर्क पड़ता है।
इस गेम में टाइम मैनेजमेंट की परीक्षा है और जो दिएगए समय में बाजी मार जाता है वही विजेता बनता है। फ्लाइट सिम्युलेटर के बजाय जो खासबातें इस गेम को विशेष बनाती हैं उनमें इसके ग्राफिक्स और वेपन प्रमुख हैं।
दुश्मन विमानों के बेड़े में इसमें एक बड़ा विमान है जो प्लेयर के विमान को नुकसान पहुँचाने की कोशिश में लगा रहता है और यह विमान अपने बेड़े के छोटे विमानों के खत्म होने के बाद ही खत्म किया जा सकता है। तो इस तरह रोमांच बहुत है और गेम भी है मजेदार।
प्लेयर्स के चारों पायलट के बीच आपसी तालमेल इस गेम का महत्वपूर्ण भाग है जो इसे संभाल लेता है उसके लिए गेम आसान हो जाता है। इस गेम की रेटिंग की बात करें तो वह है 4/5।
|