इटरनल सोनाटा प्यानो वादक फ्रेडरिक शॉपे के स्वप्न के इर्द-गिर्द रचा गया गेम है। यह संगीतकार 39 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गया था। शॉपे का स्वप्न कुछ इस तरह था कि वह व्यक्ति जो असाध्य बीमारियों से ग्रस्त रहता है, वह किसी अनोखी दुनिया में पहुँच जाता है और उसे कुछ अनोखी शक्तियाँ भी मिल जाती हैं।
इस गेम के पहले छः चेप्टर को शॉपे के सपने के आधार पर ही नाम दिया है। इस गेम में प्लेयर को 'रोल प्ले' करना है। गेम के सारे पात्रों के नाम म्यूजिकल हैं। कहानी 14 साल की लड़की पोलका के आजू-बाजू घूमती है। वह किसी असाध्य बीमारी से पीड़ित है और इसी कारण उसे जादुई शक्तियाँ मिल जाती हैं कि वह दूसरों को ठीक कर सके। वह एक पाउडर लोगों को देने लगती है। | कहानी 14 साल की लड़की पोलका के आजू-बाजू घूमती है। वह किसी असाध्य बीमारी से पीड़ित है और इसी कारण उसे जादुई शक्तियाँ मिल जाती हैं कि वह दूसरों को ठीक कर सके। वह एक पाउडर लोगों को देने लगती है।
 |
| |
फ्रेडरिक भी पोलका के साथ आ जाता है पर कहानी जैसे-जैसे आगे चलती है हर कहानी की तरह इसमें भी दुश्मन भी आते हैं और उनसे लड़ाई करने में उनकी चालों को विफल कर देने में ही गेम का सारा मजा है।
यह तो गेम की शुरुआत भर है पर यहीं से असल रोमांच है और आगे उसे देखते जाना ही प्लेयर के लिए मजेदार काम है। प्लेयर को इस गेम में 6 पात्रों को कंट्रोल करना है। किसी भी तरह के काम में पात्रों को पंगा लेना है या नहीं, यह सब प्लेयर ही तय करता है।
|