* टाइप : साइ-फाइ फर्स्ट पर्सन शूटर
द ऑरेन्ज बॉक्स एक 5 गेम का पैकेज है। इस पैकेज में प्लेयर के लिए ढेर सारा रोमांच और एक्शन तैयार किया गया है। पैकेज में 3 नए गेम हैं और दो पुराने। जिन दो पुराने गेम को पैकेज में शामिल किया गया है वे हैं- 2004 में रिलीज हुआ हॉफ लाइफ-2 और 2006 में रिलीज हॉफ लाइफ-2 एपिसोड-1। जो नए गेम्स पैकेज में शामिल हैं वे हैं- हॉफ लाइफ -2 एपिसोड-2, टीम फोर्टरेस-2 और पोर्टल।
आप जब इस पैकेज के गेम अपने पीसी पर शुरू करते हैं तो आपको पाँचों गेम एक साथ दिखाई पड़ते हैं और जिस गेम के साथ चाहे शुरूआत कर सकते हैं। इतना ही नहीं किसी भी गेम से वापस मेनू पर आकर नया गेम भी सिलेक्ट कर सकते हैं। मतलब यह हुई समय की बचत। दोस्तो, पुराने गेम्स के बारे में तो आपको मालूम ही है हम इस पैकेज में नए शामिल गेम्स के बारे में कुछ बात कर लेते हैं। | 2004 में रिलीज हुआ हॉफ लाइफ-2 और 2006 में रिलीज हॉफ लाइफ-2 एपिसोड-1। जो नए गेम्स पैकेज में शामिल हैं वे हैं- हॉफ लाइफ -2 एपिसोड-2, टीम फोर्टरेस-2 और पोर्टल।
 |
| |
हॉफ लाइफ-2 के दूसरे एपिसोड में पहले एपिसोड से ही कहानी आगे बढ़ती है। पहले एपिसोड की तरह इसमें प्लेयर को सिर्फ दौड़ना भर नहीं है बल्कि कूद फाँद भी करनी है। उसके लिए कुछ हथियार भी हैं जिनका वह उपयोग कर सकता है। इस एपिसोड में एलेक्स भी पूरेसमय प्लेयर के साथ नहीं रहती है। एपिसोड-1 के मुकाबले इसे बहुत ज्यादा बदल दिया गया है। पोर्टल इस पूरे पैकेज की खासियत है। इसमें फर्स्ट पर्सन एक्शन और पजल सॉल्विंग कॉम्बीनेशन का बेहतरीन उपयोग किया गया है।
टीम फोर्टरेस-2 पैकेज का तीसरा नया गेम है जो सभी खूबियाँ रखता है। इसे पैकेज के अंदर पैकेज कहा जा सकता है। इसमें ब्लू और रेड दो टीमें हैं। गेम में 6 नक्शे हैं और हर नक्शे में अलग-अलग तरह की चीजें हैं, अलग-अलग खतरे हैं। इसमें दोनों टीमों को एक-दूसरे से निपटना है। एक-दूसरे के खेमों को हथियाना है।इस तरह देखा जाए तो यह पूरा पैकेज अपनी तरह का अलग पैकेज है। तो खुद देखिए और हमें भी बताइए
रेटिंग- 4.5/5
|