गेम टाइपः एक्शन अगर आप इस गेम को देखते हैं तो आप इस गेम की खासियत बताते हुए कह सकते हैं कि यह फर्स्ट-पर्सन शूटर गेम है पर बायो शॉक में इसके अलावा भी बहुत कुछ है। गेम में बढ़िया एक्शन है, साइंस फिक्शन है जो रहस्य और रोमांच से भरपूर है और ध्यान खींचने वाले कैरेक्टर हैं।
गेम शुरुआत से ही रहस्य और रोमांच का जादू आप पर चला देता है और आप इसमें मजा पाने लगते हैं। गेम की शुरुआत 1960 के इस दृश्य के साथ होती है जिसमें आप अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ रहे होते हैं। है ना एकदम रोमांचक अहसास। अचानक आपका प्लेन क्रैश हो जाता है और आप खुद तैरकर एक ऐसी जगह पहुँच जाते हैं जहाँ बहुत से टूटे प्लेन पड़े हैं। ऐसी जगह पर आप अकेले हैं और आपके सामने नई जगह है। पर इस सुनसान जगह पर भी एक लाइट हाउस है। | गेम में बढ़िया एक्शन है, साइंस फिक्शन है जो रहस्य और रोमांच से भरपूर है और ध्यान खींचने वाले कैरेक्टर हैं...
 |
| |
आप सोच में पड़ जाते हैं कि इस जगह लाइट हाउस कैसे हैं। इसके बाद आप जब लाइट हाउस की तरफ बढ़ते हैं तो आपको एक पनडुब्बी मिलती है जो आपको पानी की सतह के नीचे ले जाती है। इस जगह आपको एक नई बस्ती दिखाई देती है। और इससे पहले कि आप इस बस्ती में प्रवेश करें इस बस्ती में सबकुछ उलट-पुलट होने लगता है। इसके बाद इस बस्ती में बहुत सी चीजों को खोजना, उलटे-पुलटे की वजह ढूँढ निकालना।
शूटिंग के लिए गन मिलना और अजीबोगरीब वाकयों से निकलना ही प्लेयर के लिए रोमांच है जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता, हाँ उसे खेलकर देखा जा सकता है और महसूस किया जा सकता है। गेम बच्चों को बहुत पसंद आ रहा है। खासकर साइंस-फिक्शन पसंद करने वालों को...।
|