मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > प्रोडक्ट वॉच
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माइक्रोसॉफ्ट का हैलो 3
कीमत – (1895 रुपए और 2510)*
Halo
PRPR
कंप्यूटर गेम्स के शौकीनों के लिए इस बार माइक्रोसॉफ्ट हैलो सीरिज के तीसरे भाग के साथ बाजार में उतारा है। हाल ही में इस धमाकेदार गेम का मजा मुंबई और दिल्ली में इसकी लांचिंग के दौरान कंप्यूटर गेम्स प्रेमियों ने चखा है।

गेम का पहला चरण एकल प्रतियोगी के साथ शुरू होता है, जो दूसरे चरण में बहुप्रतियोगी हो जाता है। इस गेम में जहाँ आपको भरपूर मौजमस्ती मिलेगी वहीं यह पिछले दो भागों की अपेक्षा अधिक आसान स्तरों वाला है।
गेम का पहला चरण एकल प्रतियोगी के साथ शुरू होता है, जो दूसरे चरण में बहुप्रतियोगी हो जाता है...


पिछले भाग हैलो 2 की भारी सफलता को देखने के बाद इस गेम में आपको वास्तविक हैलो का पता चलेगा, जिसे ढूँढने के लिए बंदूकों, बाइक्स और आधुनिकतम हथियारों की सहायता लेनी पड़ेगी। साथ ही पिछले हैलो के भागों की कमियाँ दूर करते हुए इसमें फास्ट पेस शूटर्स को रखा गया है। साथ ही इसमें आपको हैलो के हथियार यानी तरह-तरह के एलियन व अजीब जीवों का सामना भी करना पड़ेगा।
पिछले हैलो के भागों की कमियाँ दूर करते हुए इसमें फास्ट पेस शूटर्स को रखा गया है। साथ ही इसमें आपको हैलो के हथियार यानी तरह-तरह के एलियन व अजीब जीवों का सामना भी करना पड़ेगा


इस गेम में आपको जहाँ कलात्मक और तकनीकी का बेजोड़ संगम मिलेगा वहीं इसमें रेगिस्तान से लगा कर जंगल, पहाड़ियों और नदियों को पार करके आपको हैलो तक पहुंचना होगा। वहीं इसके ग्राफिक एफेक्ट्स का कोई जवाब नहीं है। पुराने एडिशन की ही तरह हैलो के इस नए एडिशन में संगीत में काफी अच्छे प्रयोग किए गए हैं।

बाजार में इसके दो एडिशन 1895 रुपए और 2510 रुपए की कीमत में उपलब्ध हैं। तो क्यों ने हैलो के तीसरे भाग को भी एक बार आजमाएँ...।

* यह कीमत अनुमानित है। क्षेत्र के आधार पर इसमें परिवर्तन हो सकता है।
और भी
ड्रेगन की रोमांचक दुनिया...
जादू से भरा अबरा एकेडमी
एलसीडी का शाही अंदाज
सोनी का नया वॉकमैन एमपी3 प्लेयर
एचपी के नए डेस्कटॉप
लॉजीटेक क्लीयरचैट प्रो व कंफर्ट यूएसबी