मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > प्रोडक्ट वॉच
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सोनी का नया वॉकमैन एमपी3 प्लेयर
एनडब्ल्यूडी-बी100 कीमत- (3990 व 4990)*
Sony
PRPR
संगीत के शौकीनों के लिए सोनी इंडिया अपनी नई वॉकमैन एमपी3 की एनडब्ल्यूडी-बी100 रेंज लेकर बाजार में उतर रहा है। 30 ग्राम के हल्के वजन वाले ये एमपी3 प्लेयर अपनी कुछ खूबियों की वजह से बाकी एमपी3 प्लेयर से काफी अलग हैं।

सोनी का यह एमपी3 प्लेयर यूएसबी से सीधे कनेक्ट होने वाला पोर्टेबल उत्पाद है, जिसका तीन रंगों वाला एलसीडी कलर डिस्प्ले अपने आप में नायाब है। वहीं इसके एफएम रेडियो का तो कोई जवाब ही नहीं है।
इसमें आपके लिए वॉयस रिकॉर्डिंग की सुविधा और माइक्रोफोन भी उपलब्ध हैं। मजे की बात तो यह है कि इसे आप यूएसबी पोर्ट द्वारा बिना किसी केबल कनेक्शन के अपने कम्प्यूटर में लगा सकते हैं...


साथ ही इसमें आपके लिए वॉयस रिकॉर्डिंग की सुविधा और माइक्रोफोन भी उपलब्ध हैं। मजे की बात तो यह है कि इसे आप यूएसबी पोर्ट द्वारा बिना किसी केबल कनेक्शन के अपने कम्प्यूटर में लगा सकते हैं।

साथ ही इस एमपी3 प्लेयर में उपलब्ध ‘ऑटो ट्रांसफर’ की सुविधा संगीत डाउनलोडिंग की प्रक्रिया को और अधिक आसान बनाती है। आप इस प्लेयर को किसी भी हाई-लेवल के स्पीकरों के साथ भी लगा सकते हैं।

बाजार में ये काले और सफेद रंगों में उपलब्ध हैं, जो 1 जीबी और 2 जीबी की स्टोरेज क्षमता के साथ आपको किसी भी सोनी के शोरूम में मिल जाएँगे।

*यह कीमत अनुमानित है। क्षेत्र के आधार पर इसमें परिवर्तन हो सकता है।
और भी
एचपी के नए डेस्कटॉप
लॉजीटेक क्लीयरचैट प्रो व कंफर्ट यूएसबी
सोनी का ब्लू-रे प्लेयर
वाई-फाई सुविधा वाला तोशीबा पीएमपी
एलजी प्लाज्मा टीवी
कोडैक का एम883