मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > प्रोडक्ट वॉच
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कैनन की लाजवाब पेशकश
Canon
NDND
अगर आप सैर-सपाटे के शौकीन हैं और अपने लंबे टूर पर जाने से पहले एक नए कैमरे को खरीदना चाहते हैं, तो एक नजर कैनन की इस नई पेशकश पर जरूर डालिए, जिसे केनन कंपनी ने अपना नया ईओएस 40 डी हाई क्वालिटी एसएलआर कैमरा सोमवार को टोक्यो, जापान में पेश किया है।

इस कैमरे में 10 मेगा पिक्सल सीएमओएस सेंसर व हाई क्वालिटी इमेजिंग इंजन-डिजिक-3 से लैस यह कैमरा 6.5 फ्रेम्स प्रति सेकंड शूट कर सकता है। इतना ही नहीं, इस कैमरे में 75 इमेज क्रमबद्ध रूप से लेने की भी क्षमता है।
10 मेगा पिक्सल सीएमओएस सेंसर व हाई क्वालिटी इमेजिंग इंजन-डिजिक-3 से लैस यह कैमरा 6.5 फ्रेम्स प्रति सेकंड शूट कर सकता है।


साथ-साथ इस कैमरे में ग्राहकों के लिए इमेज को 3 इंच के स्क्रीन पर जाँचने का विकल्प भी इसमें मौजूद है। यह कैमरा बाजार में 31 अगस्त तक उपलब्ध हो जाएगा।
और भी
नए दौर का एमपी-थ्री प्लेयर
होम थ‍ियेटर का शाही अंदाज