लर्निंग जोन | प्रोडक्ट वॉच | मोबाइल मेनिया | आईटी खबर
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » आईटी » आईटी खबर » नौकरी के साथ मिलेगा नौकर फ्री!
Bookmark and Share Feedback Print
 
दुनिया की अग्रणी सॉफ्टवेयर कं. गूगल ने घोषणा की है कि‍ वो अपने कर्मचारि‍यों को कंपनी की ओर से घरेलू नौकर की सुवि‍धा देगी ताकि‍ वो अपने काम पर और ज्‍यादा ध्‍यान दे सकें।

गूगल के कर्मचारी आपके यानी यूजर्स के ईमेल के लि‍ए कोड लि‍खने या अन्य कार्यों में इतने व्‍यस्‍त होते हैं कि‍ वे अपने कुत्ते को घुमाने ले जाने जैसे छोटे-छोटे कामों के लि‍ए भी टाइम नहीं नि‍काल पाते हैं। ऐसे में गूगल प्रबंधन ने तय कि‍या है कि‍ वो इन कामों को करने के लि‍ए अपने कर्मचारि‍यों को नौकर प्रदान करेगी ताकि‍ उनका समय भी नष्ट ना हो और काम भी हो जाए।

दरअसल मंदी के दौर से उबरने और अपने स्‍टाफ में भारी कटौती करने के एक अर्से बाद गूगल प्रतिभाशाली इंजीनि‍यर्स को अपने साथ काम करने के लि‍ए आकर्षि‍त करना चाहती है। और जाहि‍र सी बात है कि‍ ऐसे टेलेंटेड इंजीनि‍यर्स, लॉन्‍ड्री में कपड़े देने या कार धोने जैसे कामों पर अपना बहुमूल्‍य समय नष्‍ट नहीं करना चाहेंगे। इसीलि‍ए गूगल ने तय कि‍या है कि‍ वो अपने इंजीनि‍यर्स को इन छोटे मोटे कामों के लि‍ए नौकरों की सुवि‍धा देगी।

गूगल के प्रवक्ता ने बताया कि‍ 'हमने हाल ही में कर्मचारि‍यों को दि‍ए जाने वाले भत्तों की सूची में घरेलू नौकर की सेवाओं को भी जोड़ दि‍या है।' गूगल का कहना है कि‍ उसका यह कदम अपने उन कर्मचारि‍यों को खुश करने के लि‍ए है जो अपने कामकाजी जीवन को संतुलि‍त रखते हैं। कंपनी का मानना है कि‍ खुशहाल और वफादार कर्मचारी काम पर ज्‍यादा ध्‍यान दे सकता है और इससे उसकी उत्‍पादकता भी बढ़ती है।

इस काम के लि‍ए गूगल ने टास्‍करेबि‍ट नाम की कंपनी से अनुबंध कि‍या है जो यूजर्स को ऐसे ऑनलाइन जॉब बोर्ड पर एक्‍सेस देती है जहाँ से वो कि‍सी भी काम के लि‍ए नौकरों को भाड़े पर बुला सकते हैं। कुछ लोगों को अफसोस होगा पर फि‍लहाल यह सुवि‍धा गूगल के अमेरिका स्थित कुछ ही ऑफि‍स में ही शुरू की गई है। (वेबदुनिया फीचर डेस्क)
संबंधित जानकारी खोजें