लर्निंग जोन | प्रोडक्ट वॉच | मोबाइल मेनिया | आईटी खबर
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » आईटी » आईटी खबर » टाटा टेलीसर्विसेज ने सबसे ज्यादा नए ग्राहक बनाए
Feedback Print Bookmark and Share
 
नई दिल्ली, मोबाइल ऑपरेटर टाटा टेलीसर्विसेज ने दावा किया है कि अक्‍टूबर माह में उसने सबसे ज्यादा 38 लाख नए ग्राहक बनाए हैं। कंपनी ने कहा है कि यह लगातार तीसरा महीना है जब उसने सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़े हैं।

टाटा टेलीसर्विसेज को ग्राहक को प्रति सेकेंड बिलिंग की सेवा शुरू करने का श्रेय जाता है। कंपनी अक्‍टूबर में अपने सीडीएमए (टाटा इंडिकॉम) तथा जीएसएम परिचालन (टाटा डोकोमो) को मिलाकर 38 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। अक्‍टूबर के आँकड़ों के बाद अब कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या पाँच करोड़ को पार कर गई है।

सितंबर, 2009 में टाटा टेलीसर्विसेज ने 40 लाख नए ग्राहक जोड़े थे, जबकि अगस्त में कंपनी ने 34 लाख नए ग्राहक बनाए थे। टाटा टेलीसर्विसेज के प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना ने कहा, ‘अक्तूबर लगातार तीसरा महीना है जब हमने सबसे ज्यादा नए ग्राहक बनाए हैं। यह हमारी उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन है।’

टाटा टेलीसर्विसेज द्वारा प्रति सेकेंड बिलिंग की घोषणा के बाद कई अन्य कंपनियोंमसलन एयरटेल, वोडाफोन, एमटीएस और आइडिया ने भी अपने ग्राहकों को ऐसी पेशकश दी है। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें