लर्निंग जोन | प्रोडक्ट वॉच | मोबाइल मेनिया | आईटी खबर
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » आईटी » आईटी खबर » विस्तार के लिए वेंडरों से बात कर रही है बीएसएनएल
Feedback Print Bookmark and Share
 
नई दिल्ली, सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) ने कहा है कि वह दूरसंचार उपकरण आपूर्तिकर्ता कंपनियों एरिक्सन तथा हुवावेई के साथ अपनी 32,000 करोड़ रुपये की विस्तार योजना के लिए तेजी से बातचीत कर रही है।

इस विस्तार के तहत बीएसएनएल अपनी जीएसएम नेटवर्क की 9. 3 करोड़ लाइनें बढ़ाएगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यदि उसकी उपकरण आपूर्तिकर्ताओं के साथ बातचीत सफल नहीं हो पाती है, तो उसने ताजा बोली मंगाने का विकल्प भी खुला रखा है।

बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कुलदीप गोयल ने कहा, ‘हमारी वेंडरों से बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है। हमें इस बातचीत के एक-दो सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है।’ यह पूछे जाने पर कि क्या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी 9.3 करोड़ जीएसएम लाइनों के विस्तार के लिए दोबारा बोलियाँ मँगाने पर विचार कर रही है, गोयल ने कहा, ‘हमने यह विकल्प खुला रखा है। यदि हमें वर्तमान वेंडरों से उचित मूल्य जाता है, तो हम दोबारा बोलियाँ नहीं मँगाएँगे।’

बीएसएनएल ने एरिक्सन और हुवावई की बोलियाँ का चयन किया है, जबकि तीन अन्य वेंडरों- नोकिया सीमंस, जेडटीई तथा अल्काटेल ल्युसेंट की बोलियों को खारिज कर दिया है। नोकिया-सीमंस ने बीएसएनएल के इस फैसले को अदालत में चुनौती दी है, जिस पर अभी अंतिम फैसला आना है। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें