बेंगलूर, ई-पेमेंट सॉल्यूशंस, ई-लर्निंग और बीपीओ सेवाएँ उपलब्ध कराने वाली कंपनी तरंग सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज ने कहा है कि उसके निदेशक बोर्ड ने बेंगलूर में एक दूसरा विकास केन्द्र खोलने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है।
कंपनी ने कहा कि नए केन्द्र की क्षमता 250 कर्मचारियों की होगी और इस केन्द्र में स्मार्ट कार्ड एवं ई-लर्निंग लाइब्रेरी के लिए बेहतर सुविधा होगी।
कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, काल सेंटर ग्राहकों के लिए इस केन्द्र में अतिरिक्त सीटों को जोड़ने की भी योजना बनाई गई है। आरबीएस 3,700 नौकरियों की कटौती करेगा।