नई दिल्ली, सिंगापुर टेलीकम्युनिकेशंस (सिंगटेल) ने भारती एयरटेल में 1.52 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है और कंपनी इसके लिए 3008.4 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी।
सिंगटेल ने सिंगापुर स्टाक एक्सचेंज को सूचित किया है कि उक्त राशि का भुगतान 18 माह में तीन किस्तों में किया जाएगा।
इसके अनुसार उसने भारती एयरटेल के साथ सशर्त शेयर खरीद समझौता किया है जिसके तहत वह इसकी एक प्रवर्तक कंपनी भारती टेलीकॉम में 7,30,000 शेयर और खरीदेगी।
कंपनी का कहना है कि वह मौजूदा कारोबार में अपने मूल्य को अधिकाधिक करने की रणनीति के तहत यह कदम उठा रही है।