लर्निंग जोन | प्रोडक्ट वॉच | मोबाइल मेनिया | आईटी खबर
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » आईटी » आईटी खबर » स्पैमर के खिलाफ फेसबुक ने जीता मुकदमा
Feedback Print Bookmark and Share
 
न्यूयॉर्क, सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने एक स्पैमर के खिलाफ मुकदमा जीत लि‍या है। कंपनी को मुआवजे के तौर पर 71.1 करोड़ डॉलर मिलेंगे। स्पैमर (अवांछित ईमेल भेजनेवाला) ने बिना अनुमति के फेसबुक के यूजर्स एकाउंट का इस्तेमाल किया ा।

अमेरिकी अदालत ने स्पैमर सैनफोर्ड वालेस को नेटवर्किंग साइट को हुए नुकसान के लिए उक्त मुआवजा देने को कहा।

फेसबुक ने शुक्रवार को एक ब्लाग में कहा, ‘कैलिफोर्निया की एक अदालत ने सैनफोर्ड वालेस के खिलाफ फेसबुक के पक्ष में फैसला सुनाया और आरोपी को 71.1 करोड़ डॉलर का भुगतान करने को कहा।’
संबंधित जानकारी खोजें