लर्निंग जोन | प्रोडक्ट वॉच | मोबाइल मेनिया | आईटी खबर
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » आईटी » आईटी खबर » ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रही है गूगल
Feedback Print Bookmark and Share
 
नई दिल्ली, इंटरनेट कंपनी गूगल ने आज कहा कि वह एक ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रही है। गूगल के इस कदम को माइक्रोसॉफ्ट के लिए चुनौती के रूप में लिया जा सकता है जिसने अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 7 हाल ही में पेश किया है।

गूगल के अध्यक्ष (वैश्विक ब्रिकी परिचालन) निकेश अरोड़ा ने एचटी के सम्मेलन में कहा, 'हम एक ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहे हैं, हमारा मानना है कि अगर अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम वेब का हिस्सा होते तो दुनिया में कनेक्टिविटी की तस्वीर ही अलग होती।' उन्होंने कहा, 'हमारा ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूदा किसी सिस्टम की जगह लेगा या नहीं, मैं नहीं जानता। यह तो ग्राहक ही चुनेंगे।'

गूगल ने जुलाई में कहा था कि वह पर्सनल कंप्यूटर्स के लिए अपना ऑपरेटिंग सिस्टम पेश करेगी। प्रस्तावित 'गूगल क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम' अगले साल की दूसरी छमाही में आ सकता है।
संबंधित जानकारी खोजें