मुख पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर > वि‍प्रो में इंटरव्यू के झूठे मेल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
वि‍प्रो में इंटरव्यू के झूठे मेल
मेल नारायण मुरली द्वारा हस्‍ताक्षरि‍त
बैंगलुरु, यदि‍ आपको अपने इनबॉक्‍स में वि‍प्रो से इंटरव्यू कॉल का कोई मेल मिला हो तो ज्‍यादा खुश न हो। क्‍योंकि‍ ये ईमेल जाली और झूठे हो सकते है। कंपनी ने ऐसे मेल्‍स के बारे में चेतावनी दी है कि‍ लोग इनके प्रभाव में न आएँ।

वि‍प्रो के वाइस प्रेसीडेंट प्रदीप बहि‍रवानी ने बताया कि‍ कंपनी को ऐसे झूठे पत्रों के बारे में पहले भी पता चला था लेकि‍न इस बार ऐसे झूठे ईमेल का मामला सामने आया है जि‍समें कंपनी का लोगों और लेटरहैड भी है।

ईमेल में नारायण मुरली के हस्‍ताक्षर हैं और इनमें उम्‍मीदवारों से 4670 रु. की राशि‍ को एक खाते में जमा करने के लि‍ए कहा गया है। साथ ही 15000 से 65000 रु. प्रति‍माह के वेतन देने की भी बात इस जाली पत्र में कही गई है।

ऐसे ईमेल उन लोगों को भेजे जा रहें हैं जो वि‍भि‍न्‍न नौकरी से संबधि‍त वेबसाइट्स पर पंजीकृत है। मेल उन्हें ये बताया जा रहा है कि‍ उनके प्रोफाइल को इंटरव्यू के लि‍ए शॉर्टलि‍स्‍ट कि‍या गया है। मेल में इंटरव्यू का स्‍थान नोयडा बताया गया है जबकि‍ वि‍प्रो का नोएडा में कोई ऑफि‍स नहीं है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
लीनोवो कंप्‍यूटर अब भारत में भी
यूट्यूब वीडियो फाइल को बढ़ाएगा
पूरा होगा ऑस्‍ट्रेलि‍या का प्रोजेक्ट
स्मार्टफोन लैपटाप से काम तेजी
आईटी उत्पादों के मूल्यों में कमी की जरूरत
रि‍लायंस बीबीसी सेवा चालू करेगा