मुख पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर > यूट्यूब वीडियो फाइल को बढ़ाएगा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
यूट्यूब वीडियो फाइल को बढ़ाएगा
WDWD
वाशिंगटन, 2 जुलाई, यू ट्यूब ने अपने वेबसाइट यूजर्स को और अधिक बड़ी वीडियो फाइल अपलोड करने की सुविधा देने का फैसला किया है।

यू ट्यूब ने एक ब्लाग पोस्ट में बताया है कि वेबसाइट पर किए जाने वाले वीडियो की अपलोडिंग के आकार को एक गीगाबाइट्स (जीबी) से बढ़ाकर दो गेगाबाइट्स कर दिया गया है।

कंपनी का कहना है कि वीडियो फाइल के आकार को एक जीबी से बढ़ाकर दो जीबी करने से वेबसाइट प्रयोग करने वाले अधिक हाई डेफिनेशन वीडियो लोड कर सकेंगे।

यू ट्यूब के प्रवक्ता ने बताया कि भले ही वीडियो फाइल के आकार को बढ़ाकर दो जीबी कर दिया गया है लेकिन वीडियो को लोड करने की सीमा को दस मिनट तक ही रखा गया है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पूरा होगा ऑस्‍ट्रेलि‍या का प्रोजेक्ट
स्मार्टफोन लैपटाप से काम तेजी
आईटी उत्पादों के मूल्यों में कमी की जरूरत
रि‍लायंस बीबीसी सेवा चालू करेगा
गफलत में पड़ा गूगल न्यूज
आईबीएम का डेवि‍ड जॉनसन पर आरोप