मुख पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर > पूरा होगा ऑस्‍ट्रेलि‍या का प्रोजेक्ट
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पूरा होगा ऑस्‍ट्रेलि‍या का प्रोजेक्ट
7 करोड़ 50 लाख डॉलर का है प्रोजेक्‍ट
संकट से जूझ रही सत्‍यम कंपनी की नई मालि‍क टेक महि‍न्‍द्रा ने वि‍श्वास दि‍लाया है कि‍ सत्‍यम द्वारा जीलांग, ऑस्‍ट्रेलि‍या से लि‍या गया 7 करोड़ 50 लाख डॉलर का सॉफ्टवेयर डवलपमेंट से संबंधि‍त प्रोजेक्ट पूरा कि‍या जाएगा।

सत्‍यम के फाउंडर और पूर्व चेयरमेन रामलिंगा राजू द्वारा जनवरी में 7000 करोड़ डॉलर के घोटाले की बात स्‍वीकारे जाने के बाद इस बात पर गहरी चिंता जताई जा रही थी कि‍ शायद ऑस्‍ट्रेलि‍या का यह प्रोजेक्‍ट बंद कर दि‍या जाएगा।

टेक महि‍न्‍द्रा ने कहा है कि‍ कंपनी प्रोजेक्‍ट पूरा करने के लि‍ए वचनबद्ध है। जैसे ही वि‍क्‍टोरि‍याई सरकार से चर्चा खत्‍म होगी प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दि‍या जाएगा। हालाँकि‍ उन्‍होंने कहा कि‍ प्रारंभि‍क अनुबंध में कुछ बदलाव कि‍ए जा सकते हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
स्मार्टफोन लैपटाप से काम तेजी
आईटी उत्पादों के मूल्यों में कमी की जरूरत
रि‍लायंस बीबीसी सेवा चालू करेगा
गफलत में पड़ा गूगल न्यूज
आईबीएम का डेवि‍ड जॉनसन पर आरोप
नीलेकानी ने इंफोसि‍स से इस्‍तीफा दि‍या