नई दिल्ली, भाषा। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अधिकतर कर्मचारियों का मानना है कि स्मार्टफोन और लैपटाप जैसे नई प्रौद्योगिकी से उनकी उत्पादकता में बढ़ोतरी हुई है।ग्लोबल वर्कफोर्स सोल्यूशंस प्रदाता केली सर्विसेज की ओर से हाल में किये गये सर्वे के अनुसार एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 62 फीसद कर्मचारियों ने कहा कि नई प्रौद्योगिकी पर आधारित उपकरणो के कारण उनकी उत्पादकता में बढ़ोतरी हुई है। करीब 24 फीसद लोगों ने माना कि इस प्रकार की प्रौद्योगिकी के कारण उनकी उत्पादकता में मामूली बढ़ोतरी हुई है। सर्वे के मुताबिक वैश्विक स्तर पर 75 फीसद कर्मचारियों का मानना है कि स्मार्टफोन और लैपटाप जैसे उपकरणों के जरिये काम के साथ निरंतर जुड़े रहना एक सकारात्मक विकास है।इस सर्वे में उत्तर अमेरिका यूरोप तथा एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 34 देशों के 1,00,000 लोगों को शामिल किया गया था। |