मुख पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर > आईबीएम का डेवि‍ड जॉनसन पर आरोप
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
आईबीएम का डेवि‍ड जॉनसन पर आरोप
कंपनी के संसाधनों का नि‍जी उपयोग कि‍या
WDWD
आईबीएम ने अपने पूर्व वि‍लय रणनीति‍कार डेवि‍ड जॉनसन पर कंपनी के संसाधनों का नि‍जी व्‍यावसायि‍क उपयोग करने का आरोप लगाया है।

कंप्‍यूटर सेवाएँ प्रदान करने वाली सबसे बड़ी कंपनी इंटरनेशन बि‍जनेस मशीन ने न्‍यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में जॉनसन के वि‍रुद्ध शि‍कायत की है कि‍ उन्‍होंने अपनी एक केपि‍टल फर्म शुरू करने में कंपनी के संसाधनों और कर्मचारि‍यों का सहयोग लि‍या।

कंपनी जॉनसन को डेल कंपनी ज्‍वाइन करने से रोकने के लि‍ए मुकदमा भी चलाने वाली है। आईबीएम का कहना है कि‍ जॉनसन ने अनुबंध भंग कि‍या है जबकि‍ जॉनसन ने अनुबंध को अवैध करार दि‍या है।

शि‍कायत के अनुसार जॉनसन ने कंपनी में रहते हुए अपनी केपि‍टल फर्म जेएसजे केपि‍टल के प्रचार प्रसार और वि‍स्‍तार के लि‍ए काम कि‍या। शि‍कायत में जॉनसन पर कंपनी की स्‍वामि‍त्‍व संबंधी जानकारी डेल कंपनी को देने का भी आरोप लगाया गया है।

गौरतलब है कि‍ जॉनसन ने पीसी मेकर डेल में नौकरी लगने पर मई में कंपनी से इस्‍तीफा दे दि‍या था। आईबीएम का वि‍लय रणनीतिकार‍ होने के कारण उसे कंपनी की नि‍वेश योजनाओं के बारे में सभी गोपनीय जानकारी थी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
नीलकानी ने इंफोसि‍स से इस्‍तीफा दि‍या
टीसीएस ने खोले वि‍देशों में नए सेंटर्स
गूगल फोन जल्‍द ही भारत में
नोरटेल अपनी वायरलेस इकाई बेचेगा
वेबचैट ने बचाई दो जिंन्दगि‍याँ
थ्री जी आरक्षित मूल्य पर विवाद थमने के आसार