मुख पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर > नीलेकानी ने इंफोसि‍स से इस्‍तीफा दि‍या
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
नीलेकानी ने इंफोसि‍स से इस्‍तीफा दि‍या
भारतीय अद्वितीय पहचान प्राधिकरण के अध्‍यक्ष बनेंगे
इंफोसि‍स के उपाध्‍यक्ष और नि‍देशक मंडल के सदस्‍य नंदन नीलेकानी ने अपने दोनों पदों से इस्‍तीफा दे दि‍या है। नीलेकानी जल्‍द ही भारतीय अद्वितीय पहचान प्राधिकरण के अध्‍यक्ष का पद सँभालेंगे।

इंफोसि‍स द्वारा जारी प्रेस वि‍ज्ञप्‍ति‍ में कंपनी ने बताया कि‍ नीलेकानी का इस्‍तीफा स्वीकार कर लि‍या गया है जो 9 जुलाई से प्रभावी होगा। नीलेकानी ने भारतीय अद्वितीय पहचान प्राधिकरण का अध्‍यक्ष पद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आमंत्रण पर स्‍वीकार कि‍या है। इस पद को ग्रहण के बाद वे कैबि‍नेट मंत्री श्रेणी के अधि‍कारी होंगे।

नीलेकानी उन लोगों में से एक हैं जि‍न्‍होंने 1981 में एन आर नारायणमूर्ति‍ के साथ मि‍लकर इंफोसि‍स की स्‍थापना की थी। बाद में उन्‍होंने कंपनी के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्‍टर के रूप में भी काम कर चुके हैं।

कंपनी ने श्री नीलेकानी को नई जि‍म्‍मेदारी मि‍लने पर खुशी जाहि‍र करते हुए कहा कि‍ कंपनी उनकी अनुपस्‍थि‍ति‍ को उस महान उद्देश्‍य के कारण स्‍वीकार करती है जो समाज के हि‍त के लि‍ए महत्‍वपूर्ण है। कंपनी ने इस नए अवसर के लि‍ए उन्‍हें बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

प्राधिकरण आईटी उद्योगों के लाभ के लि‍ए राष्ट्रीय आईडी कार्ड प्रोजेक्ट शुरू करने वाला है जो आईटी उत्‍पादों और सेवाओं की मांग को गति‍ देगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
टीसीएस ने खोले वि‍देशों में नए सेंटर्स
गूगल फोन जल्‍द ही भारत में
नोरटेल अपनी वायरलेस इकाई बेचेगा
वेबचैट ने बचाई दो जिंन्दगि‍याँ
थ्री जी आरक्षित मूल्य पर विवाद थमने के आसार
एयरटेल और इफ्को ने संयुक्त उपक्रम बनाया