मुख पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर > टीसीएस ने खोले वि‍देशों में नए सेंटर्स
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
टीसीएस ने खोले वि‍देशों में नए सेंटर्स
आउटसोर्सिंग का अगुआ बन रहा है भारत
भारत की सबसे बड़ी आउटसोर्सिंग फर्म टाटा कंसल्‍टेंसी सर्वि‍सेस क्‍वेरेटेरो, मैक्‍सि‍को में अपने नए सेंटर्स खोले हैं। टीसीएस ने बताया कि‍ वो मैक्‍सि‍को में अपने नए सेंटर के लि‍ए 500 लोगों की भर्ती करेगी।

लाति‍नी अमेरि‍का में कंपनी के सात सेंटर हैं जि‍समें ब्राजील, अर्जेंटीना, उरुग्‍वे, चि‍ली और मैक्‍सि‍को शामि‍ल है। साथ ही कंपनी सूचना तकनीक को वि‍श्‍व भर में 42 देशों के कंसलटेंट को पहुँचाती है।

टीसीएस और साथ ही उसके क्‍लाइंट्स ज्‍यादा से ज्‍यादा देशों में ऑफशोर आउटसोर्सिंग का वि‍स्‍तार करने की कोशि‍श में हैं।

2008 में 45 अरब डॉलर के सूचना प्रोद्योगि‍की ऑफशोर सेवाओं के बाजार के 85 प्रति‍शत पर हि‍स्‍से पर भारत का कब्‍जा था। वि‍शेषज्ञों का मानना है कि‍ आउटसोर्सिंग के मामले में भारत तेजी से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गहरी पैठ बना रहा है।

अर्जेटीना, ब्राजील, मैक्‍सि‍को, चीन, पूर्वी यूरोप, रूस, मि‍स्र, मलेशि‍या, वि‍यतनाम, और फि‍लीपींस देशों की तरह ही भारत भी एक वि‍कासशील देश है लेकि‍न चीन को छोड़कर ये सभी देश कई मामलों में भारत से पीछे हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
गूगल फोन जल्‍द ही भारत में
नोरटेल अपनी वायरलेस इकाई बेचेगा
वेबचैट ने बचाई दो जिंन्दगि‍याँ
थ्री जी आरक्षित मूल्य पर विवाद थमने के आसार
एयरटेल और इफ्को ने संयुक्त उपक्रम बनाया
टाटा टेलीसर्वि‍सेस की ग्राहक संख्‍या बढ़ी