लांस एंजेलिस। उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी नोरटेल नेटवर्क ने अपना एडवांस वायरलेस टेक्नालॉजी से जुड़ा कारोबार 650 अरब डालर में नोकिया सीमेंस नेटवर्क को बेचने का फैसला किया है।
कंपनियों को इससे 650 अरब डालर की आय की उम्मीद है। नोरटेल विश्व मंदी के चलते जनवरी में दिवालिया हो गई थी। नोकिया और सीमेंस के संयुक्त उपक्रम नोकिया सीमेंस ने नोरटेल नेटवर्क ग्रुप के एक हिस्से को खरीदने का प्रस्ताव किया था लेकिन उसने इसकी कीमत आदि का खुलासा नहीं किया था। नोरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी अपने अन्य व्यवसाय भी बेचने के लिए बातचीत कर रही है।
करार की घोषणा करते हुए नोकिया सीमेंस ने यहाँ जारी बयान में कहा कि वह अब उत्तरी अमेरिका में अपने व्यवसाय का विस्तार करेगी और इस क्षेत्र में वायरलेस इन्फ्रस्ट्रक्चर प्रॉडक्ट की आपूर्ति वाली अग्रणी कंपनी बनेगी।
करार के तहत कनाडा, अमेरिका, मेक्सिको और चीन में कार्यरत नोरटेल के कर्मचारियों को नोकिया सीमेंस नेटवर्क के स्वामित्व में अपनी नौकरियाँ बरकरार रखने का अवसर मिलेगा। |