मुख पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर > वेबचैट ने बचाई दो जिंन्दगि‍याँ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
वेबचैट ने बचाई दो जिंन्दगि‍याँ
कनाडा की घटना
कोझिकोड, भाषा। आधुनिक प्रौद्योगिकी इंसान के लिए कितनी कीमती हो सकती है इसका ताजा नमूना केरल की एक महिला और कनाडा में रहने वाली उसकी रिश्तेदार के साथ घटी सनसनीखेज घटना है जिसमें वेबचैट ने टोरंटो के अपार्टमेंट से बात कर रही महिला और उसके आठ महीने के बच्चे की जान लुटेरे से बचा ली।

कोझिकोड की आशा मदाथिल 16 जून को टोरंटो में रहने वाली अपनी भाभी पूर्णिमा के साथ वेबचैट कर रही थी। बातचीत के दौरान आशा ने अपने भाई के अपार्टमेंट के दरवाजे की घंटी बजने की आवाज सुनी जिसके बाद हाथ में चापड़ लेकर घुसे एक अनजान व्यक्ति को देखकर उसके चीखने की आवाज आयी।

कुछ मिनट तक आशा कुछ समझ नहीं पायी। लेकिन कुछ ही पलों में उसने खुद पर काबू पा लिया और उसका दिमाग चलने लगा। घटनाक्रम को याद करते हुए आशा ने बताया कि उसने सबसे पहले नगर में रहने वाले पूर्णिमा के चाचा को सूचना दी कि टोरंटो में उनकी भतीजी के साथ क्या हो रहा है।

आशा ने कहा चूंकि मुख्य दरवाजा वेबकैम के जद में था आशा अपने कंप्यूटर पर पूरे घटनाक्रम को देख सकती थी किसी फिल्म की तरह। पूर्णिमा ने जैसे ही अपने अपार्टमेंट का मुख्य दरवाजा खोला काली टी शर्ट और पतलून पहना एक व्यक्ति दाखिल हुआ और उसे खींचकर कमरे में ले गया जबकि चीख रही महिला मदद के लिए गुहार लगाती रही और उसका बच्चा फर्श पर पड़ा था।

उस व्यक्ति ने पूर्णिमा से कीमती सामान सौंपने को कहा और महिला ने उसे दो लैपटाप तथा एक कैमरा दे दिया। महँगी चीजों की अपार्टमेंट में तलाश करने के दौरान उस व्यक्ति ने बच्चे और पूर्णिमा को हत्या की धमकी दी।

कंप्यूटर देखने पर उस व्यक्ति को पूर्णिमा से पूछते सुना गया कि‍ क्या यह मुझे फंसाने के लिए रखा है। उसके बाद उसने इसे बंद कर दिया। इस भटकाव ने पूर्णिमा को डकैत को चकमा देने में मदद की और वह अपने घर से बाहर भागी तथा शोर मचाया। अपने लिए समस्या खड़ी होते देख वह व्यक्ति दूसरे दरवाजे से भाग गया।

आशा ने कहा मैं कुछ पलों के लिए पूरी तरह अंधेरे में थी। सदमे से उबरने के बाद मैंने पूर्णिमा के पति के चाचा श्रीकुमार को यहाँ सूचित किया। तत्परता से कार्रवाई करते हुए परिवार के सदस्यों ने टोरंटो में पूर्णिमा के पड़ोसी से संपर्क किया जिसने उसके पति को जानकारी दी।

पति की सूचना पर कनाडा पुलिस की एक टीम पूर्णिमा के अपार्टमेंट पहुंची। आशा ने कहा पुलिस अब भी उस व्यक्ति की तलाश कर रही है। उसने कहा घटना को रिकार्ड नहीं कर पाने पर मुझे वाकई खेद है क्योंकि उससे पुलिस को दोषी को आसानी से पकड़ने में मदद मिल सकती थी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
थ्री जी आरक्षित मूल्य पर विवाद थमने के आसार
एयरटेल और इफ्को ने संयुक्त उपक्रम बनाया
टाटा टेलीसर्वि‍सेस की ग्राहक संख्‍या बढ़ी
सन ने चि‍प सर्वर प्रोजेक्‍ट बंद कि‍या
सरकार दखल नहीं देगी
सैमसंग के एस सीरीज हार्ड ड्राइव मॉडल