मुख पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर > थ्री जी आरक्षित मूल्य पर विवाद थमने के आसार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
थ्री जी आरक्षित मूल्य पर विवाद थमने के आसार
नई दिल्ली। थ्री जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के मुद्दे पर विवाद थमता हुआ दिखाई दे रहा है।

सूत्रों के मुताबिक दूरसंचार मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के बीच थ्री जी स्पेक्ट्रम का आरक्षित मूल्य 4,040 करोड़ रुपए तय करने पर सहमति बन गई है। हालाँकि दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने कहा कि इस मुद्दे पर अभी कोई निश्चित फैसला नहीं हुआ है। इसे प्रधानमंत्री के आदेश के मुताबिक मंत्रियों का समूह या फिर कैबिनेट के जरिए तय किया जाएगा।

राजा ने कहा कि थ्री जी रिजर्व मूल्य को लेकर कई विकल्पों पर विचार किया गया है। इससे पहले वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और दूरसंचार मंत्री ने आज प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से मुलाकात भी की।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
एयरटेल और इफ्को ने संयुक्त उपक्रम बनाया
टाटा टेलीसर्वि‍सेस की ग्राहक संख्‍या बढ़ी
सन ने चि‍प सर्वर प्रोजेक्‍ट बंद कि‍या
सरकार दखल नहीं देगी
सैमसंग के एस सीरीज हार्ड ड्राइव मॉडल
चीनी यूजर्स को एसटी-इरक्‍सन का तोहफा