मुख पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर > एयरटेल और इफ्को ने संयुक्त उपक्रम बनाया
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
एयरटेल और इफ्को ने संयुक्त उपक्रम बनाया
व्युयूरू (आंध्रप्रदेश)। देश में मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड और इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव (इफको) ने ग्रामीण आबादी तक सीधी पहुँच बनाने के लिए इफको किसान संचार लिमिटेड (आईकेएसएल) नाम से संयुक्त उपक्रम स्थापित किया है।

एयरटेल की आंध्रप्रदेश इकाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शर्लिन तायिल ने यहाँ पत्रकारों से कहा कि इस संयुक्त उपक्रम का बुनियादी मकसद ग्रामीण जनता तक मोबाइल सेवा उपलब्ध कराना है।

इस उपक्रम के माध्यम से राज्य के किसानों को सभी आवश्यक सूचनाएँ प्रदान की जाएँगी ताकि वे अपने उत्पाद में सुधार ला सकें तथा सभी आवश्यक सूचनाओं से उन्हें अवगत कराया जा सके। उन्होंने कहा कि इस समझौते से आंध्रप्रदेश के दूरस्थ इलाकों में फैले इफको के 10 लाख से ज्यादा सदस्यों को सीधा लाभ पहुँचेगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
टाटा टेलीसर्वि‍सेस की ग्राहक संख्‍या बढ़ी
सन ने चि‍प सर्वर प्रोजेक्‍ट बंद कि‍या
सरकार दखल नहीं देगी
सैमसंग के एस सीरीज हार्ड ड्राइव मॉडल
चीनी यूजर्स को एसटी-इरक्‍सन का तोहफा
बिना आईएमईआई वाले मोबाइल बंद होंगे