टाटा टेलीसर्विसेस ने आज घोषणा की महाराष्ट्र में उनके ग्राहकों की संख्या 50 लाख के पार पहुँच गई है।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई द्वारा कराए गए एक स्वतंत्र सर्वेक्षण में पता चला है कि टाटा इंडिकॉम का नेटवर्क ग्राहक संतुष्टि में सबसे आगे है।
टाटा टेलीसर्विसेस के महाराष्ट्र रीजन के प्रमुख राजेश पुरी ने बताया कि हमारे लिए पूरे महाराष्ट्र का क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण है और नेटवर्क में हमारे निवेश और ग्राहक सेवा में हमारे बेहतर काम के कारण हमें यह उपलब्धि मिली है। आगे भी हम बेहतर प्रदर्शन की आशा करते हैं।
टाटा इंडिकॉम नए स्मार्टफोन उत्पादों को बाजार में लाने में भी आगे रहा है। |