मुख पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर > सन ने चि‍प सर्वर प्रोजेक्‍ट बंद कि‍या
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सन ने चि‍प सर्वर प्रोजेक्‍ट बंद कि‍या
सन माइक्रोसि‍स्‍टम ने अपने एक एड्वांस सर्वर चि‍प को बनाने का काम रोक दि‍या है। कहा जा रहा है कि‍ इस प्रोजेक्‍ट से सन को आईबीएम और इंटेल जैसे अपने कट्टर प्रति‍द्वंदि‍यों को कड़ी प्रति‍योगि‍ता देने में मदद मि‍ल सकती थी।

हालाँकि‍ सन ने इस मामले में कोई भी टि‍प्‍पणी करने से मना कर दि‍या है। सन माइक्रोसि‍स्‍टम, कंम्‍यूटर सर्वि‍सेस देने वाली दुनि‍या की चौथे नंबर की कंपनी है जि‍से ओरेकल ने 7 अरब डॉलर में खरीदा है। सूत्रों के मुताबि‍क सन ने इस सर्वर चि‍प प्रोजेक्‍ट पर पाँच साल से अधि‍क समय तक काम कि‍या और इस पर अरबों डॉलर खर्च भी कि‍ए हैं।

रॉक नाम के इस चि‍प प्रोजेक्‍ट को बंद करने की खबरें तब आई जब सन का अधि‍ग्रहण करने वाली कंपनी ऑरेकल ने सन की सर्वर चि‍प्‍स में डवलपमेंट के लि‍ए नि‍वेश को और बढ़ाने की बात कहीं।

सन ने यह चि‍प हाई एंड सर्वर्स के लि‍ए डि‍जाइन की थी जो मुख्‍य रूप से इंटरनेशनल बि‍जनेस मशीन (आईबीएम) और हैवलेट पैकर्ड कं की मशीनों के साथ प्रति‍योगि‍ता कर सकती थी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सरकार दखल नहीं देगी
सैमसंग के एस सीरीज हार्ड ड्राइव मॉडल
चीनी यूजर्स को एसटी-इरक्‍सन का तोहफा
बिना आईएमईआई वाले मोबाइल बंद होंगे
अमेरि‍का में संभव है नौकरि‍यों में कमी
सर्वश्रेष्ठ ई-जिले सागर और जबलपुर