मुख पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर > सर्वश्रेष्ठ ई-जिले सागर और जबलपुर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सर्वश्रेष्ठ ई-जिले सागर और जबलपुर
6 जून को आईटी दिवस मनाने का प्रस्‍ताव
भोपाल। मप्र के दो जि‍लों सागर और जबलपुर को सर्वश्रेष्ठ ई-जिले घोषि‍त कि‍या गया है। भोपाल में प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इन पुरस्‍कारों की घोषणा की। साथ ही उन्‍होने कहा है कि भविष्य में छः जून का दिन राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी आईटी दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए।

शनिवार को श्री विजयवर्गीय आईटी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने के लिए आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके इस सुझाव पर अगले वर्ष से अमल किया जाना चाहिए और आगामी वर्ष से पुरस्कार में एक नई श्रेणी जो़ड़ने और आईटी के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्रदान करने वाले आईटी उद्योग को भी पुरस्कृत करना चाहिए।

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना जरूर

श्री विजयवर्गीय ने राज्य में आईटी विशेषकर ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में हुए बेहतर कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में आज भी सुदूर अंचलों में गरीब तबकों और आदिवासियों तक सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ आसानी से सुलभ नहीं हो पाता है। उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड को शीघ्र कम्प्यूटरीकृत करने की जरूरत बताई, जिससे किसानों को उनके गाँवों में ही खसरा नकल तत्काल सुलभ हो सके और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके।

कई जिले व संस्था पुरस्कृ

राज्य में सुशासन की स्थापना तथा आम लोगों के रोजमर्रा के कामकाज को आसान बनाने के प्रयासों के बीच ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य के सर्वश्रेष्ठ ई-शासित जिले, लाभ पहुँचाने वाली सर्वश्रेष्ठ सूचना प्रौद्योगिकी परियोजना, प्रदेश में विकसित सर्वश्रेष्ठ सॉफ्टवेयर और इन्हें तैयार करने वालों को मुख्य रूप से पुरस्कृत किया गया। सभी विजेताओं को एक लाख रुपए नकद, ट्राफी व प्रमाण पत्र से नवाजा गया।

अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगेंग

मुख्य सचिव राकेश साहनी ने कहा कि ई-गवर्नेंस के जरिए राज्य के लोगों को नई सहूलियतें सुलभ हुई हैं। इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना प़ड़ेंगे। श्री विजयवर्गीय ने ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ ई-शासित जिले का पुरस्कार संयुक्त रूप से जबलपुर और सागर जिले को दिया। उन्होंने जबलपुर जिला कलेक्टर हरिरंजन राव और सागर जिला कलेक्टर हीरालाल त्रिवेदी को पुरस्कार राशि ट्राफी और प्रमाण पत्र भेंट किए। लोगों को लाभ पहुँचाने वाली सर्वश्रेष्ठ सूचना प्रौद्योगिकी परियोजना का पुरस्कार संयुक्त रूप से राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम और राज्य शिक्षा केंद्र को दिया गया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
आंध्रप्रदेश होगा नया आईटी डेस्‍टि‍नेशन
रि‍लायंस का राष्‍ट्रीय जीएसएम नेटवर्क
दूरसंचार क्षेत्र की विकास दर घटी
3 जी स्पेक्ट्रम नीलामी दो महीने में
सत्‍यम ने अधि‍कारी नि‍युक्त कि‍या
बि‍ग टीवी जोड़ेगा 10 नए चैनल