मुख पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर > आंध्रप्रदेश होगा नया आईटी डेस्‍टि‍नेशन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
आंध्रप्रदेश होगा नया आईटी डेस्‍टि‍नेशन
सरकार ने दी नई कंपनि‍यों को करोबार की अनुमति
आंध्रप्रदेश सरकार पि‍छले 10 वर्षों से राज्य को आईटी डेस्‍टि‍नेशन बनाने की तैयारी कर रही है और राज्‍य में आईटी कंपनि‍यों का नि‍वेश उसका पहला लक्ष्‍य है। इसी क्रम में सरकार ने टायर 2 और टायर 3 शहरों को सूचना प्रौद्योगि‍की के लाभ पहुँचाने के लि‍ए राज्‍य में 15 आईटी कंपनि‍यों को अपना व्‍यवसाय फैलाने की अनुमति‍ दे दी है। इससे राज्‍य में अगले 2-3 सालों में 12000 नौकरि‍यों के बढ़ने की आशा है। साथ ही इससे आईटी नि‍र्यात को भी बढ़ावा मि‍लेगा।

जानकारी के मुताबि‍क इन छोटे और मध्‍यम आकार के उद्योगों को 26 एकड़ जमीन आबंटि‍त की गई है। 15 में से 9 कंपनि‍याँ वि‍शाखापट्टनम में, 3 काकीनाड़ा, दो ति‍रुपति‍ और 1 वारंगल में स्‍थापि‍त की जाएगी।

वि‍त्तीय वर्ष 2008-09 में प्रदेश का आईटी नि‍र्यात 60 लाख 50 हजार डॉलर था जो पि‍छले वर्ष से 20 प्रति‍शत अधि‍क था। राज्‍य के सूचना प्रौद्योगि‍की क्षेत्र में प्रत्‍यक्ष रोजगार पि‍छले वर्ष 2 लाख 29 हजार पर पहुँच गया है।

आंध्रप्रदेश सरकार ने पि‍छले वर्ष 69 नई आईटी कंपनि‍यों का पंजीकरण कि‍या और इनमें से 12 कंपनि‍यों ने अपना कामकाज शुरु करते हुए आईटी नि‍र्यात में लगभग 1000 करोड़ रु. का योगदान भी दि‍या है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
रि‍लायंस का राष्‍ट्रीय जीएसएम नेटवर्क
दूरसंचार क्षेत्र की विकास दर घटी
3 जी स्पेक्ट्रम नीलामी दो महीने में
सत्‍यम ने अधि‍कारी नि‍युक्त कि‍या
बि‍ग टीवी जोड़ेगा 10 नए चैनल
भविष्य में अखबार डिजि‍टल होंगे - मर्डोक