जो लोग ऐसर एस्पायरवन नोटबुक को अपने बजट की वजह से नहीं ले पा रहे थे उनके लिए ज़रूर ही यह एक बड़ी खुशखबरी है।ऐसर ने अपनी इस नोटबुक की कीमतें घटा दी हैं।
अब एस्पायरवन, विण्डोज़ एक्सपी नोटबुक की कीमत 15,500 रुपए और लाइनेक्स वाली नोटबुक की कीमत 14,500 रुपए कर दी गई है।
इस लैपटॉप में 1 जीबी वाली रैम लगाई गई है साथ ही इसकी हार्ड डिस्क भी 120 जीबी की है और 3 सेल बैट्री भी इसमें उपलब्ध है। यह नोटबुक फिलहाल अमेरिका के कुछ प्रमुख और अधिकृत व्यापारियों के पास उपलब्ध है।
उम्मीद है कि यहाँ भी घटी हुई कीमतों पर यह नोटबुक जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी।
|