भारत का पर्यावरण संबंधी जानकारी प्रदान करने वाला पोर्टल लाँच किया गया है। यह पोर्टल पर्यावरण से संबंधित सारी जानकारी प्रदान करेगा,जिसमें सोलर वॉटर हीटर से लेकर वेस्ट प्रबंधन की भी सारी जानकारी दी जाएगी। यह पहल ‘नेशनल नॉलेज कमिशन(एनकेसी) और ग्रीन ग्रुप’ ने सम्मिलित रूप से की है।यह पोर्टल लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग करने में मदद करेगा साथ ही यह शोधकर्ताओं, शिक्षकों, बच्चों और आम लोगों को पर्यावरण संबंधी जानकारी भी प्रदान करेगा।
ऐनकेसी के अध्यक्ष सैम पिट्रोडा का कहना है कि ‘’अगर यह पर्यावरण के प्रति सजग होने का समय है तो जानकारी,परिवर्तन के लिए ज़रूरी है।’’ इस पोर्टल पर उन सभी संस्थानो की लिंक उपलब्ध होगी जो पर्यावरण संबंधी शोध में शामिल हैं। | | भारत का पर्यावरण संबंधी जानकारी प्रदान करने वाला पोर्टल लाँच किया गया है।
यह पोर्टल पर्यावरण से संबंधित सारी जानकारी प्रदान करेगा,जिसमें सोलर वॉटर हीटर से लेकर वेस्ट प्रबंधन की भी सारी जानकारी दी जाएगी... |
| |
300,000 से ज़्यादा आलेख और दस्तावेज़ शोधकर्ताओं के लिए पोर्टल पर उपलब्ध हैं।इस काम में ऐनकेसी का पार्टनर बन सहयोग कर रही है ‘सेंटर फॉर साइंस एंड ऐन्वायरमेंट’(सीएसई) नामक एक संस्थान।
सीएसई कि नबदेशक सुनीता नारायन के अनुसार ‘यह पोर्टल उन सभी शोधकर्ताओं से और सभी लोगों से संपर्क में रहेगी जो इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं।‘ऐनकेसी के साथ अपनी भागीदारी पर उनका कहना है-‘यह एक अनोखा प्रयास है जो सरकार और आम जनता को साथ में लाने की कोशिश करेगा।यह हमारे द्वारा एक प्रयास है जिसके ज़रिए हम पर्यावरण संबंधी सरकारी जानकारी आम जनता तक पहुँचा सकते हैं।‘
इस पोर्टल पर फिलहाल में जानकारी अंग्रेज़ी में उपलब्ध है।दूसरी भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।
|