मुख पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर > इंटेल की नई ‘Core i7’ चिप
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इंटेल की नई ‘Core i7’ चिप
WDWD
विश्व की प्रख्यात माइक्रोप्रोसेसर निर्माता कंपनी इंटेल के अनुसार वह अपनी नई चिप ‘Core i7’ का वितरण रविवार से शुरू कर देगी। यह चिप खासतौर से डेस्कटॉप कम्प्यूटर के लिए बनाई गई है। इंटेल ने अपनी इस चिप को भी ‘Core’ ब्रांड के अंतर्गत ही बाज़ार में उतारा है।

इस माइक्रोप्रोसेसर चिप की डिज़ाइन का नाम इंटेल ने ‘Nehalem’ दिया है। कंपनी के अनुसार यह चिप बेहतर कार्य क्षमता प्रदान करने के साथ-साथ एनर्जी का उपयोग भी बेहतर तरीके से कर पाएगी।

इंटेल के अनुसार वह अपने सारे प्रोसेसर ‘Core’ ब्रांड के अंतर्गत ही बाज़ार में उतारेगी साथ ही आने वाले साल में लांच होने वाली सारी चिप के नामों के साथ ‘i7’ नाम भी जोड़ा जाएगा।
और भी
एमएसआई की नई चैरिटी विंड नेटबुक
विनीत नायर : एचसीएल के निदेशक मंडल में नया नाम
जरूरतमंदों की मदद की अनोखी पहल
न्यूजेन ने अपनी पकड़ मज़बूत की
लेनोवो का नया आईडिया पैड लैपटॉप अब भारत में
विश्व शांति की आधुनिक पहल