मुख पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर > विनीत नायर : एचसीएल के निदेशक मंडल में नया नाम
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विनीत नायर : एचसीएल के निदेशक मंडल में नया नाम
भारत की प्रमुख तकनीकी और आईटी सर्विस प्रदाता कंपनी, एचसीएल टेक्नोलॉजीस ने कंपनी के सीईओ विनीत नायर को निदेशक मंडल में शामिल करने की घोषणा की है, जिसे 1 अगस्त से लागू किया जाएगा
एचसीएल टेक्नोलॉजीस के संस्थापक अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकारी अधिकारी शिव नदार के अनुसार ‘विनीत का निदेशक मंडल में शामिल होना एचसीएल में प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने के वादे को दर्शाता है जो कंपनी को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में मददगार साबित होगा। विनीत को एचसीएल में सीनियर मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर 1985 में नियुक्त किया गया था। उसने एचसीएल को रिमोट इन्फ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट के क्षेत्र में प्रवर्तक के रूप में स्थापित करने में सफलता प्राप्त की। विनीत अब अपने इस कौशल को एचसीएल के लगातार विकास के लिए और भी निपुणता से उपयोग में ला पाएँगे।’

विनीत नदार के अनुसार ‘वे अपनी इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं। निदेशक मंडल का यह फैसला लेना उनके लिए सम्मान की बात है’ उनके अनुसार ‘एचसीएल में अपने 23 साल के करियर के दौरान यह उनके लिए दूसरा मौका है जब उन्हें नया रूपांतरण प्रदान किया गया है
और भी
जरूरतमंदों की मदद की अनोखी पहल
न्यूजेन ने अपनी पकड़ मज़बूत की
लेनोवो का नया आईडिया पैड लैपटॉप अब भारत में
विश्व शांति की आधुनिक पहल
आतंक का नया हथियार 'हैकिंग'
इलेक्ट्रॉनिक आर्टस् : टेक टू को ‘टेकओवर’ करने की तिथि बढ़ी