मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कॉम्पटेक का सबसे छोटा कम्प्यूटर  Search similar articles
कॉम्पटेक इंटरनेशनल ने 'कॉम्पटेक वाई ब्रेन बी' नाम का दुनिया का सबसे छोटा कम्प्यूटर भारतीय बाजार में उतारा है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनके शर्मा ने इस कम्प्यूटर को लांच करते हुए पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि यह दुनिया का छोटा कम्प्यूटर है और इसी खूबी के कारण ग्राहक इसे खूब पसंद करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसकी स्क्रीन 4.5 इंच की है और इसका वजन लगभग 600 ग्राम है। इसमें टेबलेट पीसी की सभी सुविधाएँ हैं और इसमें वाई फाई, ब्लू टूथ और कैमरे की खूबियाँ भी हैं। हालाँकि इसमें फोन की सुविधा भी है लेकिन व्यावहारिक अड़चनों के कारण फिलहाल शुरू नहीं किया गया है। इसे शुरू करने के लिए 'थम्ब इम्प्रेशन' तकनीक पर भी विचार किया जा रहा है। इसमें टीवी और वीडियो के अलावा आवाज रिकॉर्डिंग की भी सुविधा है।

शर्मा ने बताया कि यह कम्प्यूटर टच स्क्रीन आधारित है और साढ़े सात इंच आकार वाले इस कम्प्यूटर को कोरियाई कंपनी वाई ब्रेन बी के सहयोग से तैयार किया गया है। अधिकारियों एवं शोधार्थियों को लैपटॉप रखने में होने वाली असुविधाओं को ध्यान में रखकर इस कम्प्यूटर को तैयार किया गया है। इसे जेब में रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं।

इस कम्प्यूटर का बैटरी बैकअप तीन से सात घंटे का है जिसका इस्तेमाल लैपटॉप, पीसीयू और टेबल पीसी के रूप में किया जा सकता है। कम्प्यूटर की वारंटी एक वर्ष और बैटरी की वारंटी 6 माह है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल इसकी कीमत 42 हजार रुपए रखी गई है और यदि बाजार में इसकी माँग बढ़ती है तो इसकी कीमत घटा दी जाएगी।
और भी
एमटीएनएल ने घटाई एसटीडी दरें
इंटेल का करार
रिलायंस इंटरटेनमेंट की हॉलीवुड में घुसपैठ
माइक्रोसॉफ्ट-याहू मसले का नया रुख
बीएसएनएल का रिचार्ज धमाका
इंटरनेट टेलीफोनी पर लगेगा सेवा कर