मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एमटीएनएल ने घटाई एसटीडी दरें  Search similar articles
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड 'एमटीएनएल' ने एसटीडी दरों में भारी कटौती किए जाने की घोषणा की है। इसके तहत एसटीडी की दर वर्तमान पौने दो रुपए की तुलना में एक रुपए पच्चीस पैसे प्रति मिनट होगी।

उपक्रम के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आरएसपी सिन्हा ने विश्व दूरसंचार दिवस पर कहा कि जीएसएम मोबाइल डॉलफिन और ट्रम्प पर एसटीडी दरों को घटाया गया है। उन्होंने बताया कि घटी हुई दरें एमटीएनएल की सीडीएमए सेवा गरुण मोबाइल पर भी लागू होगी।

श्री सिन्हा ने बताया कि नई दरें कंपनी के लाइफ टाइम प्रीपैड और पोस्टपैड योजनाओं समेत सभी ट्रैफिक प्लानों पर लागू होंगी। उन्होंने बताया कि लैंडलाइन के लिए एसटीडी की प्लस दर अब 36 सेकंड की बजाय 60 सेकंड की होगी।

प्लस दर बढ़ाए जाने से लैंडलाइन उपभोक्ताओं के लिए एसटीडी दरें कम से कम 80 पैसे और अधिकतम 1 रुपए 20 पैसे प्रति मिनट होगी। ये दरें ग्राहक के ट्रैफिक प्लान पर निर्भर करेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों के लिए प्लस रेट को भी 36 सेकंड से बढ़ाकर 60 सेकंड किया गया है।
और भी
इंटेल का करार
रिलायंस इंटरटेनमेंट की हॉलीवुड में घुसपैठ
माइक्रोसॉफ्ट-याहू मसले का नया रुख
बीएसएनएल का रिचार्ज धमाका
इंटरनेट टेलीफोनी पर लगेगा सेवा कर
आईपी फोन व कैमरे के साथ पीबीएक्स