अरबपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस बिग इंटरटेनमेंट ने अपनी वैश्विक पहचान बनाने के लिए हॉलीवुड की आठ फिल्म निर्माण कंपनियों के साथ करार किया है। कंपनी के सूत्रों ने बताया कि इन करारों के तहत फिल्मों का निर्माण किया जाएगा और कुछ फिल्मों के लिए वित्त व्यवस्था की जाएगी। इन फिल्मों के भारतीय अधिकार रिलायंस बिग इंटरटेनमेंट के पास होंगे।
हालाँकि कंपनी ने इन सौदों में शामिल रकम का खुलासा नहीं किया है। हॉलीवुड में निवेश कंपनी की उस दीर्घकालीन रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत कंपनी पूर्ण फिल्म कंपनी बनना चाहती है व जिसका निर्माण, वितरण और प्रदर्शन पर अधिकार हो।
कंपनी ने कहा है कि ये समझौते जार्ज क्लूने की स्मोकहाउस प्रोडक्शंस, टॉम हांक्स की प्लेटोन प्रोडक्शंस, ब्रैड पिटस् की प्लान बी इंटरटेनमेंट, क्रिस कोलंबस की 1492 पिक्चर्स और निकोलस कैग की सेटर्न प्रोडक्शंस के साथ किए गए हैं। रिलायंस बी इंटरटेनमेंट को उम्मीद है कि इन करारों के साथ लगभग 30 फिल्में बनेंगी जिनमें वह सह निर्माता, निर्माण सहयोगी या वितरक होगी।
|