भारत संचार निगम लिमिटेड ने विश्व दूरसंचार दिवस पर अपने मोबाइल फोन उपभोक्ताओं के लिए रिचार्ज कूपन पर विशेष प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है।
17 मई से 19 मई तक अपने प्री-पेड मोबाइल को रिचार्ज कराने वाले उपभोक्ता 84 प्रतिशत अधिक टॉक वैल्यू प्राप्त कर सकेंगे।
निगम के सहायक महाप्रबंधक (जनसंपर्क एवं विपणन) रमेशचन्द्र बंसल ने विज्ञप्ति में बताया कि 300 रुपए के रिचार्ज कूपन पर 450 रुपए की टॉक वैल्यू और 30 दिन की वैधता मिलेगी।
इसी प्रकार 500 रुपए के रिचार्ज कूपन पर 750 रुपए, 1 हजार पर 1400 रुपए, 2 हजार पर 3400 रुपए, 3 हजार पर 4500 रुपए और 5 हजार रुपए के रिचार्ज कूपन पर 9200 रुपए की टॉक वैल्यू मिलेगी।
इन कूपनों की वैधता अवधि क्रमशः 50, 120, 180, 365 और 450 दिन होगी।
|