मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आईपी फोन व कैमरे के साथ पीबीएक्स  Search similar articles
निजी उपभोक्ता, व्यवसाय जगत और औद्योगिक इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रॉनिक और इले‍क्ट्रिकल उत्पाद बनाने वाली कंपनी पैनासोनिक ने निगरानी और सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण उपकरण 'केएक्स टीडीई सिस्टम' बाजार में उतारा है।

कंपनी के भारतीय व्यवसाय के प्रमुख आशीष ढोले ने बताया कि यह सिस्टम दूरसंचार की किसी भी प्रणाली और मॉडल पर काम कर सकता है। इसके लिए एक सामान्य कम्प्यूटर या लेपटॉप चाहिए। उन्होंने बताया कि यह सिस्टम इंटरनेट और इंटरनेट दोनों स्तर पर काम कर सकता है और विभिन्न उपभोक्ता इसे अपनी जरूरतों के मुताबिक लगा सकते हैं।

पैनासोनिक के इस सिस्टम के तहत एक कैमरा, आईपी पीबीएक्स और आईपी फोन या कम्प्यूटर या लैपटॉप चाहिए। कंपनी के अनुसार इस सिस्टम का इस्तेमाल घरों की सुरक्षा, कार्यालयों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में निगरानी रखने के लिए किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि यह सिस्टम लगाने से दूरी और समय का महत्व समाप्त हो जाता है। इससे जरिए किसी भी स्थान पर लगे कम्प्यूटर या लेपटॉप से दूरस्थ कैमरे की दिशा बदली जा सकती है या उसे फोकस किया जा सकता है।
और भी
श्रीलंका वीएसएनएल अब टाटा कम्युनिकेशंस
टाटा सोनस का समझौता
इंटरनेट टेलीफोनी पर ट्राई का सुझाव
अब वोडाफोन पर दिखेंगी मेडोना
टाटा इंडीकॉम की नई मूल्यवर्द्धित सेवाएँ
ऐपटेक का शुद्ध मुनाफा बढ़ा