मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
टाटा सोनस का समझौता  Search similar articles
टाटा कम्युनिकेशंस ने वैश्विक स्तर पर इंटरनेट फोन कॉल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अमेरिकी कंपनी सोनस के साथ समझौता किया है।

टाटा कम्युनिकेशंस के तकनीकी प्रमुख जॉन हुडुक ने बुधवार को कहा कि कंपनी ने इसके लिए तीन महाद्वीपों के कई प्रमुख शहरों में नेट पर फोन सुविधा देने के लिए सोनस की आईपी वाइस सेवा के साथ समझौता किया है। समझौते के अनुसार न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, मॉन्ट्रियल, क्यूबेक, टोरंटो, लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, लंदन, मैड्रिड, फ्रंकफर्ट तथा सिंगापुर में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

दोनों कंपनियों ने यहाँ जारी एक बयान में कहा कि इस समझौते से टाटा कम्युनिकेशंस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने उपभोक्ताओं को सेवा देने का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त वह सोनस के नेटवर्क बॉर्डर स्विच के जरिए अपने वाइस नेटवर्क का विस्तार कर दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आईपी सेवा उपलब्ध करा सकेगी।
और भी
इंटरनेट टेलीफोनी पर ट्राई का सुझाव
अब वोडाफोन पर दिखेंगी मेडोना
टाटा इंडीकॉम की नई मूल्यवर्द्धित सेवाएँ
ऐपटेक का शुद्ध मुनाफा बढ़ा
ट्राई का मशविरा पत्र जारी
माइक्रोसॉफ्ट नहीं खरीदेगा याहू