मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इंटरनेट टेलीफोनी पर ट्राई का सुझाव  Search similar articles
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण 'ट्राई' ने देश में इंटरनेट टेलीफोनी पर लगे नियंत्रणों को ढीला करने की आवश्यकता के बारे में एक मशविरा पत्र जारी कर, संबद्ध पक्षों से इस संबंध में आगामी 9 जून तक राय माँगी है।

ट्राई ने आम जनता तक प्रौद्योगिक प्रगति के लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से हाल में कई पहल की है। इसी संदर्भ में उसने पिछले दिनों मोबाइल वर्चुअल नेटवर्क ऑपरेटरों को प्रवेश की अनुमति देने और करियर के चयन के बारे में मशविरा पत्र जारी किए थे। उसने कहा है कि इंटरनेट टेलीफोनी पर मशविरा पत्र भी इसी दिशा में एक कदम है।

ट्राई ने कहा है कि इंटरनेट टेलीफोनी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इस स्थिति में एक ओर इस सेवा को प्रतिबंधित करने से आम आदमी प्रौद्योगिक प्रगति के लाभों से वंचित रह जाएगा, तो दूसरी ओर इस सेवा को विभिन्न लाइसेंसों के तहत अनुमति देने से विभिन्न नियामक स्तरों के कारण समान अवसर न मिलने के मुद्दे उठ रहे हैं। उसका कहना है कि भविष्य में कोई भी नियामक वातावरण प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा देने वाला होना चाहिए।

मशविरा पत्र में मौजूदा इंटरनेट सेवा प्रदाता 'आईएसपी' लाइसेंस व्यवस्था में इंटरनेट टेलीफोनी पर लागू नियंत्रणों को ढीला करने की आवश्यकता है और समय के बारे में चर्चा की गई है। अन्य देशों में इसकी स्थिति के बारे में भी इसमें जानकारी दी गई है।
और भी
अब वोडाफोन पर दिखेंगी मेडोना
टाटा इंडीकॉम की नई मूल्यवर्द्धित सेवाएँ
ऐपटेक का शुद्ध मुनाफा बढ़ा
ट्राई का मशविरा पत्र जारी
माइक्रोसॉफ्ट नहीं खरीदेगा याहू
आईटी बाजार 50 अरब डॉलर होने की आशा