मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अब वोडाफोन पर दिखेंगी मेडोना  Search similar articles
IT
NDND
टेलीकॉम सेवा प्रदाता वोडाफोन के उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। हाल ही में वोडाफोन ने वार्नर म्यूजिक के साथ एक अनुबंध किया है, जिसमें उन्होंने पॉप गायिका मेडोना के नए एलबम 'हार्ड कैंडी' का विशेष प्रीमियर वोडाफोन उपभोक्ताओं को उपलब्ध होगा।

इस अनुबंध के तहत वोडाफोन धारक मेडोना के इस एलबम को सबसे पहले डाउनलोड कर सकेंगे। जैसे-जैसे इस एलबम की रिलीज की तारीख नजदीक आती जाएगी, वोडाफोन धारकों को इसके अलग-अलग गीतों को डाउनलोड करने की सुविधा मिलती जाएगी।
  इस एलबम की रिलीज की तारीख नजदीक आती जाएगी, वोडाफोन धारकों को इसके अलग-अलग गीतों को डाउनलोड करने की सुविधा मिलती जाएगी...      


इतना ही नहीं, उपभोक्ता 'हार्ड कैंडी' एलबम के गीतों के साथ-साथ मेडोना के तीस ट्रैक भी डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता मेडोना लिखकर 56789 पर एसएमएस कर सकते हैं। प्रत्येक एसएमएस का शुल्क 3 रुपए है।
और भी
टाटा इंडीकॉम की नई मूल्यवर्द्धित सेवाएँ
ऐपटेक का शुद्ध मुनाफा बढ़ा
ट्राई का मशविरा पत्र जारी
माइक्रोसॉफ्ट नहीं खरीदेगा याहू
आईटी बाजार 50 अरब डॉलर होने की आशा
कोलकाता में केंद्र पर इन्फोसिस का निवेश