देश की सॉफ्टवेयर निर्यात करने वाली दूसरी बड़ी कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजी लिमिटेड कोलकाता में नए विकास केद्र पर 500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. गोपालकृष्णन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस केन्द्र से 5000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। गोपालकृष्णन ने कहा कि कोलकाता में विकास केन्द्र स्थापित करने की घोषणा से इन्फोसिस टेक्नोलॉजी काफी खुश है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस क्षेत्र में निवेश के लिए किए गए प्रयासों से इंफोसिस टेक्नोलॉजीस काफी प्रभावित हुई है। इसकी स्थापना से पश्चिम बंगाल सूचना प्रौद्योगिकी स्थापना के रूप में महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा।
|